फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,auraiya,sobha yatra

शोभायात्रा के बाद विराजीं मां दुर्गा

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
cultural,auraiya,sobha yatra
रुरुगंज/कंचौसी (औरैया)। नवरात्र के प्रथम दिन जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। कस्बों में यात्रा भ्रमण करने के बाद मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई। यात्रा में श्रद्धालु नाचे-गाते चल रहे थे। प्रतिमा स्थान के बाद भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कसबा रुरुगंज तिराहे पर नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। रुरुगंज तिराहे से होकर मां ज्वाला देवी के मंदिर तक यात्रा पहुंची। जहां पंडित श्यामबिहारी महराज ने मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कराई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की झांकियों को रथ पर सवार होकर निकाला गया। बैंडबाजों व डीजे की धुनों पर भक्त नाचते चल रहे थे। इस मौके पर नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राजपूत ने सभी से आग्रह किया कोविड-19 का पालन करें। यात्रा में डॉ. दयाराम राजपूत, उदयनारायण सविता, सोनू राजपूत, गौरव, बबलू गुप्ता, सोनल चक्रवर्ती, गुड्डन चक्रवर्ती, नंदू पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कंचौसी में नहरपुल स्थित दुर्गा मंदिर पर भव्य दरबार सजाया गया। जनजागरण सीमित ने कस्बे में मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए नहर से आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा दौरान मां के जयकारे लगे। आचार्य पंडित निर्मल दुबे ने प्रतिमा स्थापित कराई। महिलाएं कलश लेकर देवी-गीत गाते हुए पंडाल पहुंची। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राजू, पूर्व प्रधान रानेपुर प्रबल प्रताप सिंह, बबलू पंडित, पारुल दुबे, ताराचंद पोरवाल, धर्मेंद्र सिंह, मनीष पोरवाल, गिरजा शंकर त्रिवेदी, सतेंद्र पोरवाल, गुंजन तिवारी, दीपेश शुक्ला, दिनेश राठौर, डॉ. प्रेमचंद गुप्ता, रिशु चौहान, रामशंकर गुप्ता, राजू परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed