{"_id":"617c3e70ce420d3e6f7ec328","slug":"cultural-auraiya-news-knp661201647","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी नृत्य व डांडिया ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी नृत्य व डांडिया ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के पुराना नुमाइश मैदान रामलीला स्थल पर चल रहे दीपावली मेला पंडाल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने अनुपम छठा बिखेरी। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए नृत्य को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।
पुराना नुमाइश मैदान रामलीला स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दीपावली मेला में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में ज्ञान स्थली अकादमी के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान विद्यालय की छात्रा सौम्या, ज्योति, नंदनी, आध्या, खुशी, साक्षी, अक्षिता, मानसी, पायल ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी विद्यालय के बच्चों वैश्नवी, सिम्मी, अरचिता, दिव्यांशी, अनन्या, नव्या व सिया ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरहान पांडाल में कार्यक्रम देखने वालों की भारी भीड़ रही। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने शहर के लोगों से दीपावली मेले में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है। साथ ही शहर की सड़कों पर किनारे रेहड़ी व पटरी दुकानदारों से मेला परिसर में आकर निशुल्क दुकानें लगाने की अपील की है।