{"_id":"5e6934848ebc3eeb503eae95","slug":"cultural-auraiya-news-knp549762565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत
विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी17- कलश यात्रा के दौरान मौजूद भक्तगण
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पहले कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।
कस्बा के बेला रोड स्थित नदी पुल पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैडबाजे के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने नगर भ्रमण किया। आचार्य पं. महेश अवस्थी व रामकुमार द्विवेदी ने बताया कि कलश यात्रा दोपहर के समय भागवत कथा पंडाल से कस्बा के प्रमुख मंदिरों वनखंडेश्वर व दुर्गा मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में महिलाओं के अलावा छोटे बच्चों, बुजुर्गों व कन्याएं आदि ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान मौजूद भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते हुए भी नजर आए। कलश यात्रा के चलते कस्बे का वातावरण भक्तिमय देखने को मिला। कस्बे के नदी पुल पर कथा का वैदिक रीतिरिवाज से पूजन कराकर कथा को शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर परीक्षित गिरजाशंकर पोरवाल, रूबी पोरवाल, लक्ष्मी नारायण पोरवाल, कृष्णमुरारी, शिवकिशोर, सीताराम, सौरभ पोरवाल, मनीष, नंदू, रामनारायण, अंजली, राधा पोरवाल, रामजी, भोला आदि कलश यात्रा में शामिल रहे।