फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पंचनद प्रदर्शनी शुरू

Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
cultural
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल द्वारा आयोजित पंचनद प्रर्दशनी का आज कृषि राज्य मंत्री द्वारा फीटा काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर जहां कस्बे के विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। पंडाल में पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबरपुर उपमंडी स्थल पर नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल द्वारा आयोजित पंचनद प्रर्दशनी का कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं चेयरमैन रानी पोरवाल, भाजपा नेता भूपेंद्र अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री ने कहा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नगर पंचायत बोर्ड को बधाई दी। कहा कि नुमाइस एवं मेला आदि आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ मनोरंजन प्राप्त होता है तो वही गृहस्थी के सामान को खरीदने के लिये सुगमता होती है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों से मेलमिलाप भी बढ़ता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुरूआत में बालविकास संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम के शुरूआत में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मदनलाल पोरवाल, अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार सिंह, स्वचछता कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर सतीश पांडेय, मुकेश वर्मा एवं समस्त सभासदों ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने 24 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राशिद अली खान, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, आशाराम राजपूत, रामदर्शन कठेरिया, नलनी पांडेय, तौफीक अहमद, स्वदेश पोरवाल, पुनीत दीक्षित, रवि वर्मा, बाबूजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बाल विकास संस्थान, द्वितीय स्थान पर केसी मेमोरियल एवं तृतीय स्थान पर रहे कान्हा इंटर नेशनल विद्यालयों के प्रबंधको को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed