{"_id":"5e386a538ebc3e4b3f5c21fd","slug":"cultural-auraiya-news-knp5423353132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
फोटो 03एयूआरपी29- फीता काटकर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं ललिता दिवाकर, मौजूद गोविंद म?
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। गांव फक्कड़पुर में स्थित मां सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा की अनिवार्यता का संदेश दिया।
मां सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित 11वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल व प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा ललिता दिवाकर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीता। छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अनपढ़ बीबी, दहेज प्रथा, ढोंगी बाबा आदि नाटकों की प्रस्तुति दी। झूठ बोले कौवा काटे, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, तेरी आंख्या का यह काजल, बच्चों की पाठशाला, गब्बर सिंह के डायलॉग, शहीदों की शहादत जैसे गानों को बच्चों ने संगीत की धुन पर गाया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पाल प्रबंधक श्रीचंद्र पाल, संस्थापक कढ़ोरीलाल गौतम, अपना दल (एस) जिला उपाध्यक्ष महाराज सिंह, रामचंद्र पाल, रघुवीर कुमार, शिवकुमार, नाजिम खान, आलोक राजपूत, अमर सिंह, नरेंद्र कुमार पाल, गोविंद मिश्रा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, सलीम खान, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नीटू पांडेय आदि मौजूद रहे।