फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शरदोत्सव प्रदर्शनी का हुआ आगाज

Mon, 03 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
फोटो03एयूआरपी 22 व 23- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं - फोटो : AURAIYA
औरैया। पुराना नुमाइश मैदान में सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शरदोत्सव प्रदर्शनी का आगाज हो गया। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि इटावा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व संयोजक श्रीकांत पाठक ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पहले प्रदर्शनी परिसर में तिरंगा फहराया कर राष्ट्रगीत हुआ। यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी।
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीकांत पाठक ने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव प्रदर्शनी यहां के लोगों के लिए स्वस्थ मनोरंजन का साधन है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि 22 जनवरी को प्रदर्शनी का उद्घाटन किन्हीं कारणों से निरस्त कर करना पड़ा था।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन पर प्रदर्शनी का टेंडर उठाए जाने को लेकर राजस्व को नुकसान पहुंचाए जाने का आरोप लगाया गया था। जबकि हकीकत यह है कि पालिका प्रदर्शनी का टेंडर उठाने के दौरान केवल जमीन का किराया वसूल करती है। इसके अलावा पंडाल में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, रोशनी की व्यवस्था, कार्यालय खर्च, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम, जनरेटर के अलावा अन्य कई मदों पर संबंधित ठेकेदार की ओर से लगभग 35-40 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन की राजस्व का नुकसान कराए जाने की कोई भी मंशा न पहले थी और न अब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि श्रीकांत पाठक का पालिका प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी, ईओ डॉ.अनीता शुक्ला, पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, एडीएम एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बीएसपी शिव महेश दुबे के अलावा पं.सतीश अवस्थी, वंश गोपाल कुशवाहा, बैजनाथ सिंह पाल व कारी आरिफ रहमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed