{"_id":"5d9f83f58ebc3e93d56ccfe7","slug":"cultural-auraiya-news-knp518861283","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय समाज के एकजूट होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय समाज के एकजूट होने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जालौन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन में विजयादशमी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों व मेधावियों का सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज के युवाओं ने श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा भी निकाली। उधर, समाज के युवाओं ने कानपुर रोड स्थित विनायक पैलेस से वाहन जुलूस निकाला।
मुख्य अतिथि सदर विधायक इटावा सरिता भदौरिया ने ध्वजारोहण व महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म से नहीं कर्म से क्षत्रियों की पहचान होती है। दूसरों की मदद करना और उन्हें सम्मान देना ही क्षत्रिय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सम्मान को बनाए रखने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने समाज के युवाओं को व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। महासभा के संरक्षक रविंद्र सिंह कुशवाह ने समाज के गरीब तबके की मदद के लिए सक्षम लोगों को आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान राज्यमंत्री ठाकुर भोला सिंह के अलावा अजीत सिंह सेंगर, बाबू सिंह तोमर, मुकेश सिंह, टीपी सिंह, रवींद्र सिंह तोमर, अनंगपाल सिंह तोमर, गौरव सिंह, अंकित सिंह, विवेक चौहान, कृष्णा ठाकुर व दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।