फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crude wall falls, 2 female deaths

कच्ची दीवार गिरी, 2 महिला की मौत

Sat, 01 Sep 2018 11:54 PM IST
कच्ची दीवार गिरी, 2 महिला की मौत
कच्ची दीवार गिरी, 2 महिला की मौत Updated Sat, 01 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crude wall falls, 2 female deaths
-गिरी दीवार का दृश्य। - फोटो : amarujala
बिधूना (औरैया)। खाना बनाते समय महिला के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। चिंताजनक हालत देख डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रठगांव निवासी महिला पूनम देवी (21) पत्नी मोनू शनिवार को घर में खाना बना रही थी। तभी रसोई के पास की कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। पास बैठे पति मोनू ने किसी तरह से मलबा हटाकर पूनम को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे बिधूना सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार राज कुमार चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार भी पहुंच गए और घटना की जानकारी कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने के बात कही है।
विज्ञापन

 शुक्रवार की देर शाम तेज बारिश के चलते थाना क्षेत्र सहायल के गांव समाई में दीवार गिरने से वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। राम देवी (67) पत्नी बाबूराम अपने घर के अंदर लेटी हुई थी कि अचानक पूरी दीवार उसके ऊपर गिर गई। वह मलबे में दब गई। लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। तब उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन उसका एक पैर टूट चुका था। शरीर में जगह-जगह गंभीर चोटें थीं। बेटे सुधीर ने बताया कि मां को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। नुकसान का जायजा लेने राजस्व अधिकारी गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed