फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CRPF jawan accused of occupying the plot

Auraiya News: सीआरपीएफ जवान ने प्लाट पर कब्जे का आरोप लगाया

Mon, 12 Feb 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan accused of occupying the plot
दिबियापुर। 10 वर्ष पहले खरीदे गए सीआरपीएफ जवान के प्लाट पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसपर उसने अधिकारियों की चौखट पर फरियाद की।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में मौजूद गांव रजुआमऊ निवासी आराधना एवं उनके पति सीआरपीएफ जवान राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने एनटीपीसी गेल कैनाल रोड के नजदीक एक प्लाट 10 वर्ष पहले पांच लाख रुपये में खरीदा था। कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि किसी ने उनके प्लाट के चारों ओर दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। राघवेंद्र की श्रीनगर में पोस्टेंड हैं।

सूचना मिलने पर तुरंत छुट्टी लेकर वह दिबियापुर पहुंचे। आरोप लगाया कि प्लाट पर कब्जा करने वाली महिला मारपीट पर आमादा है। बताया कि शनिवार को उन्होंने दिबियापुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मामले की शिकायत की है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। राजस्व विभाग के साथ मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed