फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd of passengers gathered in trains, jostling for seats

Auraiya News: ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, सीट को लेकर जद्दोजहद

Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers gathered in trains, jostling for seats
औरैया। दिवाली त्योहार पर जल्दी घर पहुंचने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वालों की स्टेशन पर खूब भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते न केवल स्टेशन बल्कि ट्रेनों में गहमा-गहमी दिख रही है। वहीं फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्लेटफार्म पर आरपीएफ, जीआरपी बराबर गश्त कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन पर कालका, महानंदा, गोमती, ऊंचाहार, संगम, शताब्दी, अलीगढ़, इटावा , आगरा मेमू में इस समय भीड़ का नजारा देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि रेलवे के अधिकारियों ने फफूंद स्टेशन पर त्योहार के मद्देनजर कोई वैकल्पिक ट्रेन नहीं रोकी है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि दूर दराज से लोग घर जल्दी आने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। त्योहार के बाद वापसी में भी यात्रियों की भीड़ होगी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को कोई वैकल्पिक ट्रेन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। वहीं महिलाएं भैया दूज पर भी बड़ी संख्या में ट्रेन से अपने घर आएंगी। दीपावली के पर्व पर फफूंद स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय व जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों को जबरन धक्का मुक्की में न चढ़ने की अपील करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------

दीपावली त्योहार पर ट्रेनों में वेटिंग में हैं रिजर्वेशन की स्थिति



औरैया। दीपावली पर्व पर दाना-पानी के लिए घर से दूर रहने वाले लोग त्योहार मनाने घर वापसी को बेताब हैं। जिस कारण ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। एक दिन पूर्व फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली ज्यादातर ट्रेनों में दीपावली तक रिजर्वेशन वेटिंग में चल रही थी। औरैया जिले के लोग भी बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों में नौकरी करते हैं। इसमें दिल्ली, गुजरात में रहने वालों की संख्या ज्यादा है। अब दीपावली पर यह लोग अपने घर लौट रहे हैं। जबकि ट्रेनों में रिजर्वेशन वेटिंग में है। इससे ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को चिंता सता रही है। जिसके चलते कई यात्री बस से आने की स्थिति में हैं।


-------------------



सर्वाधिक वेटिंग स्लीपर कोच में

लंबी दूरी की ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग स्लीपर कोच में है। मौसम में बदलाव के चलते अब सर्दी की दस्तक हो गई है। ऐसे में रात और दिन में एसी कोच की जरूरत कम हो गई है। इसके चलते स्लीपर की वेटिंग बढ़ी है। जबकि एसी कोच की वेटिंग कम है। रेलवे टिकट घर के रिजर्वेशन काउंटर पर एक रेलवे कर्मी के मुताबिक फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली इन ट्रेनों में वेटिंग गोमती एक्सप्रेस, महानंदा, नेताजी एक्सप्रेस कालका, महानंदा, ऊंचाहार, संगम सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed