फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Critical Care Center will soon be built in the Medical College

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में जल्द बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर

Tue, 30 Dec 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Critical Care Center will soon be built in the Medical College
औरैया। एक साल पहले मेडिकल कॉलेज के लिए क्रिटिकल केयर सेंटर को मिली मंजूरी रास्ते के अभाव में ठंडे बस्ते में थी। अब रास्ते का हल निकाल लिया गया है, जल्द ही निर्माण शुरू होगा। इसके लिए नाले के ऊपर से रास्ता देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा देने के लिए सीसीयू यूनिट की स्वीकृति एक साल पहले दे दी गई थी। इसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चिचौली में मेडिकल कॉलेज के बगल में 30 लाख की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन भी खरीदी गई थी, लेकिन यहां पहुंचने का रास्ता ही नहीं था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा पिछले छह माह से क्रिटिकल केयर सेंटर को लेकर रास्ते का विकल्प तलाशने में जुटा था। अब सीसीयू यूनिट को लेकर मेडिकल कॉलेज के कैंपस से जोड़ने के लिए नाले का विकल्प चुना गया है। नाले पर रास्ता बनाकर सीसीयू यूनिट आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। इस पहुंच मार्ग को लेकर राजस्व विभाग की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीसीयू यूनिट के बनने से दिल के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। यूनिट बनने से जिले के लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना होगा। एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। अभी तक गंभीर मरीजों को उनके स्वजन इटावा या कानपुर ले जाते थे, लेकिन, अब उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।


क्रिटिकल केयर सेंटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। नाले के ऊपर से रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की मदद ली जा रही है। प्रदेश स्तरीय टीम के सर्वे के साथ निर्माण का शुभारंभ होगा।
- डॉ. मुकेश वीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed