{"_id":"8fe0043d2fa255c9ae310fd4e8571623","slug":"ye-took-away-cocaine-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ले गए ट्रैक्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ले गए ट्रैक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले भाड़ा लादने का झांसा देकर ट्रैक्टर को
विज्ञापन
मालिक समेत अपने साथ ले गए दो युवकों ने मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर
ट्रैक्टर लूट लिया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में घर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने
आपबीती सुनाई। पुलिस ने घर वापस लौटे ट्रैक्टर मालिक का दिबियापुर सीएचसी
में चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
शनिवार की सुबह बाबा परमहंस नगर दिबियापुर हालपता ग्राम नंदपुर निवासी सोबरन सिंह पुत्र बाबूराम के घर दो युवक ट्रैक्टर पर भाड़ा लादने का झांसा देकर अपने साथ औरैया के आगे ले गए थे। इसके बाद सोबरन का मोबाइल स्विच आफ हो गया।
सोबरन के भाई ने रामनरेश ने रिपोर्ट दिबियापुर थाने में रविवार को दर्ज कराई थी। सोमवार की देर शाम सोबरन अपने घर लौट आया। सोबरन घर पर पहुंचने के बाद भी पूरी तरह से होश में नहीं है। लड़खड़ाती जुबान से उसने आपबीती सुनाई।
पीड़ित के अनुसार उसके घर आए दो युवक भाड़ा लादने के लिए उसे ट्रैक्टर समेत औरैया के आगे ले गए। औरैया के समीप ही सभी ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। आशंका है कि कोल्ड ड्रिंक्स में ही कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। रास्ते में उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
बताया कि सोमवार की सुबह उसे होश आया तो पता चला कि वह इकदिल इटावा में है। जेब में पड़े दो हजार रुपये भी गायब थे। केवल जेब में 40 रुपये पड़े थे। किसी प्रकार से वह सोमवार की शाम अपने घर लौटा।
दिबियापुर के थाना प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि सोबरन अभी भी पूरी तरह से आपबीती नहीं बता पा रहा है। फिर भी उसका दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है।