फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Village youths suspecting murder

गांव के ही युवकों पर हत्या की आशंका

Mon, 06 Feb 2017 11:41 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 06 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Village youths suspecting murder
घटना स्थल पर ग्रामीणों व परिजनों से पूछतांछ करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
 चिरुहली गांव में हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी है। पूरे गांव में चर्चा है  मृतक की दूसरी पत्नी ने गांव के ही एक युवक से मिल कर युवक को रास्ते से हटाया। कुछ ऐसा ही आरोप लगाते हुए परिजनों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक और आरोपी के बीच झगड़ा और मारपीट भी होती है। महिला अक्सर मृतक के  साथ मारपीट करती थी।
विज्ञापन


चिरुहली गांव निवासी निर्मल कुमार और उसकी दूसरी पत्नी रचना के बीच रिश्ता हुए करीब तीन माह हुए थे, लेकिन दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। निर्मल की मौत के बाद गांव के लोगों के ही नहीं बल्कि मृतक के परिवारीजनों ने भी निर्मल की दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया। ग्रामीणों ने खुलकर पुलिस को बताया कि निर्मल और रचना के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। यह झगड़े घर के अंदर तक ही सीमित नहीं थे।
विज्ञापन


जब निर्मल गांव में होता था तो सड़क और गांव के बीचों-बीच दोनों के बीच कहासुनी देखी गयी। इस बीच महिला निर्मल पर हावी रही है। रचना अक्सर अन्य समाज के युवकों के साथ खुलकर रहती थी, जिसका विरोध करने पर रचना परिवारीजनों को बुरा-भला कहती और निर्मल के साथ मारपीट भी करती थी। इधर ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने जिस युवक का सहारा लिया। वह एक हिस्ठ्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमें भी दर्ज है। उसे सत्ता पक्ष के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है। इस वजह से पुलिस भी उस पर मेहरबान रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed