आलू लदा ट्रैक्टर हुआ बेकाबू, युवती को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को महक (19) अपने चचेरे भाई विपिन पाल निवासी झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ बाइक से औरैया के ग्राम भाऊपुर अपनी बुआ के यहां अखंड रामायण में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक तुर्कीपुर-बिरिया के बीच पहुंची तभी आलू लादकर आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही पीछे बैठी युवती उछलकर सड़क पर आ गिरी।
जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इनसेट- सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण हुआ हादसा स्टेट हाइवे निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सबसे व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल की कोई व्यवस्था नही की गई। जगह-जगह सड़क व गड्डे खोदने के साथ ही गिट्टी भी डाल दी गई। जिससे बाइक व चार पहिया वाहन भी फिसल रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी इस ओर से नजर फेरे हुए हैं।