फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thousands of stolen from Shutter Cutting Jewelery Shop

शटर काटकर ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी

Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
शटर काटकर ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी
शटर काटकर ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी Updated Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thousands of stolen from Shutter Cutting Jewelery Shop
मुरादगंज कस्बे के चौराहे पर स्थित ज्वैलर्स की दुकान में जांच करती पुलिस। - फोटो : amarujala
मुरादागंज/अजीतमल(औरैया)। मुरादगंज कस्बे के फफूंद रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप से गुरुवार की रात चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर लाखों रुके आभूषण में हाथ साफ कर दिया। चोरों का दुस्साहस इतना कि आभूषण से भरी पूरी तिजोरी को उठाकर कस्बे से दूर भूरेपुर गांव ले गए और वहां खाली तिजोरी और आभूषण के खाली डिब्बे फेंक कर भाग निकले। सुबह सर्राफ जब दुकान खोलने आया तब उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

औरैया के गुमटी मोहाल निवासी शिवजीत सोनी उर्फ टिंकू की मुरादगंज कस्बे में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के पास निरंकारी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करके अपने घर चले गए। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब वह अपनी दुकान आए तो देखा कि शटर के कुंडे गैस कटर से कटे हुए हैं। शटर खोलकर अंदर जाने पर दुकान के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा पाया। आभूषण से भरी तिजोरी भी गायब थी। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता और चौकी प्रभारी मुरादगंज रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और दुकान स्वामी से घटना के संबंध में जानकरी की। पीड़ित सुनार ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दी गई तहरीर में तिजोरी से जेवर गायब होने का विवरण नहीं दिया है, बस इतना दिया है कि लाखों के कीमत के जेवरात थे।
विज्ञापन


इनसेट
भूरेपुर कला से मिली तिजोरी और खाली डिब्बे
मुरादगंज/अजीतमल। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे भूरेपुर कला के किसान खेत पर जा रहे थे तभी उन्होंने बंबे में एक तिजोरी और आभूषण के डिब्बे, डायरी और चेकबुक पड़ी देखी। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसआई नन्हे लाल और उपनिरीक्षक लक्ष्मनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और तिजोरी सहित सामान को कोतवाली ले आए। सर्राफ टिंकू ने अपनी तिजोरी, डायरी, चेकबुक, आभूषण के डिब्बे पहचान लिए हैं। सर्राफ के मुताबिक उसकी तिजोरी में पायल, नाक की कीलें, बिछिया, चांदी की अंगूठी आदि रखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पुलिस पिकेट पर उठे सवाल
मुरादगंज/अजीतमल। बीते दिनों बाबरपुर तिराहे के पास से खान डीजे के यहां से चोरों ने गैस कटर पार कर दिया था। उसी गैस कटर से किशन ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर तिजोरी काटने का प्रयास किया था। बाद में सिर्फ काउंटर में रखा सामान ले गए थे। अब चोरों ने मुरादगंज कस्बे के चौराहे के पास गैस कटर से शटर काटकर लाखों के जेवरात पार कर दिए। मुख्य चौराहों पर हुई चोरी की इन घटनाओं ने पुलिस पिकेट पर सवाल खड़े कर दिए है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed