फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The impact of India shutdown not showing in the district

जिले में नहीं दिखा भारत बंद का असर

Sat, 29 Sep 2018 12:06 AM IST
जिले में नहीं दिखा भारत बंद का असर
जिले में नहीं दिखा भारत बंद का असर Updated Sat, 29 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The impact of India shutdown not showing in the district
जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते कंछल गुट के व्यापारी - फोटो : जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते कंछल गुट के व्यापारी
औरैया। जीएसटी और एफडीआई को लेकर कंछल गुट के आह्वान पर भारत बंद का निर्णय लिया गया था लेकिन औरैया में भारत बंदी का कोई असर नहीं देखने को मिला। हालांकि व्यापारियों में आक्रोश जरूर देखने को मिला। दो दर्जन से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे व्यापारियों ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव करने की अपील की। इधर व्यापारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकारी की हठधर्मिता इसी तरह रही तो वे अनिश्चितकालीन बंदी करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के आह्वान पर शुक्रवार को होने वाली बाजार बंदी पूरी तरह विफल रही। हालांकि जिलाध्यक्ष रविकांत वर्मा के नेतृत्व में वाहन जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे व्यापारियों ने एडीएम को प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें प्रधानमंत्री से व्यापारी हित में 11 मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। ज्ञापन देकर लौटे जिलाध्यक्ष रविकांत वर्मा ने बताया कि जीएसटी की दरों को लेकर व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल ब्रांड में सौ फीसदी एफडीआई और आनलाइन ट्रेडिंग खुदरा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर रही है। कहा कि मंडी शुल्क और वन विभाग के टैक्स से भी व्यापारी परेशान हैं।

   इस मौके पर सुनील कुमार पोरवाल, प्रमोद कुमार पोरवाल, मनोज कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, हैपी गुप्ता, विकास विश्नोई, प्रशांत पोरवाल, अशोक कुमार वर्मा, भरत वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अनूप कुमार, राजेश वर्मा नगर अध्यक्ष मुरादगंज, आलोक कुमार गुप्ता, शुभम पोरवाल युवा जिला उपाध्यक्ष, राजीव कुमार जैन महामंत्री, प्रमोद कुमार गोयल, विशाल कुमार पोरवाल, आशुतोष मिश्रा, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रेमदास पोरवाल, भूपेंद्र कुमार, नंदलाल, आनंद कुमार आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed