{"_id":"58b9b3434f1c1b375c8307b7","slug":"the-death-of-the-young-man-s-treatment-by-jholachap","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के उपचार से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के उपचार से युवक की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उपचार
बीहड़ के ग्राम मढ़ापुर में झोलाछाप के उपचार से एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों में घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। वहीं आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। गुरुवार रात बीहड़ के गांव मढ़ापुर निवासी सुंदी उर्फ कृपाराम (35) की अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे पास के ही झोलाछाप के पास ले गए। उसने कृपाराम का उपचार शुरू किया। उपचार के कुछ देर कृपाराम की मौत हो गयी। साथ आए लोगों ने मौत की जानकारी परिजनों को दी।
गांव के लोग देररात झोलाछाप के यहां पहुंचे। आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर झोलाछाप दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से बात की जा रही है। यदि वह शव को पोस्टमार्टम कराते हैं तो मुकदमा दर्ज कर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।