फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher couple robbed of a million

शिक्षक दंपति से एक लाख की लूट

Thu, 06 Oct 2016 12:18 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 06 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher couple robbed of a million
दिबियापुर थाने में जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
नगर के गुंजन टाकीज रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षक के साथ चल रही उनकी पत्नी से एक लाख रुपये लूट लिए। कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक लुटेरों की पहचान कर धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अंबेडकर अजीतमल निवासी कृष्णचंद्र पुत्र बाबूराम ऐरवाकटरा के उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। दिबियापुर  रामकृष्ण नगर में रामवती चौधरी के घर में किराए पर रहते हैं। कृष्णचंद्र अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ फफूंद चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया से रुपए निकालने गए थे। लगभग डेढ़ बजे वह पालीथिन में रुपए डालकर अपने घर के लिए निकले। गुंजन चौराहे पर आटो से उतरकर वह अपनी पत्नी के साथ पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे लाल पल्सर सवार दो लुटेरों ने स्नेहलता से रुपयों से भरी पालीथिन छीन ली। पास में ही दुर्गा महोत्सव पांडाल में बैठे युवकों ने लुटेरों कों पकड़ने का प्रयास किया। परंतु स्पीड अधिक होने के कारण रोक नहीं पाए। बीच बाजार हुई घटना से हड़कंप मच गया। इसके बाद कृष्णचंद्र ने दिबियापुर थाने में आकर सूचना दी। एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना के काफी देर बाद थाना पुलिस को सूचना दी। नहीं तो आरोपी पकड़े जा सकते थे। मामले की जांच की जा रही है। वहीं गुंजन चौराहा पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास पुलिस ने किया। परंतु यहां पुलिस को निराशा हाथ आई। दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा ही खराब निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने लूट खुलासे के दिए निर्देश
बीच बाजार में शिक्षक के साथ हुई लूट की घटना के बाद देर शाम एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर में शिक्षक का रुपयों भरा थैला छीनकर बाइक सवार दो युवक भाग गए थे। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। बुधवार को देर शाम दिबियापुर पहुंचे एसपी अतुल शर्मा, सीओ बिधूना सुभाष अत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां पीड़ित एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। यहां मौजूद दिबियापुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा को एसपी ने निर्देशित किया कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के लिए रणनीति तैयार करें। इसके बाद दिबियापुर थाने पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed