{"_id":"596e52674f1c1bdb578b4736","slug":"surrounded-the-young-man-grabbed-cash-and-bitten","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घेरकर पीटा, नगदी व बाइक छीनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को घेरकर पीटा, नगदी व बाइक छीनी
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
bike loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोविंदनगर गेट के पास कुछ दबंगों ने युवक को घेर लिया और पीट दिया। उसकी जेब में पड़े दस हजार रुपये और बाइक छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार रात पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोविंद नगर निवासी गौरव तिवारी पुत्र रामप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाइक से घर जा रहा था। गोविंद नगर गेट के पास संजीव उर्फ बंटी चतुर्वेदी व चार अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। इन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जेब में पड़े दस हजार रुपये और बाइक भी छीन ली। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।