{"_id":"5899f3704f1c1b224a379098","slug":"sent-to-prison-for-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चिरूहली में युवक की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी हत्या का प्रयास कर चुकी थी मगर विफल रही। वहीं पुलिस दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि ग्राम चिरूहली निवासी निर्मल कुमार उर्फ लउआ की हत्या के मामले में उसके भाई शिव रतन ने मृतक की दूसरी पत्नी रचना व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। हत्या के बाद से ही शक पत्नी पर जा रहा था। इधर मृतक के भाई की तहरीर पर जब रचना से पूछताछ की गयी तो उसने घटना स्वीकार की। रचना ने बताया कि उसने निर्मल की संपत्ति हथियाने के लिए अपने प्रेमी व उसके एक साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। महिला व उसके साथियों ने पहले भी कई बार निर्मल को मारने की योजना बनायी थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे। इस बार बहन के घर से लौटने पर निर्मल की हत्या में वह कामयाब हो गए।
कोतवाल ने बताया कि महिला ने लोकल के ही दो अन्य युवकों के नाम बताये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल ने हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों के नाम बताने से इंकार किया। बताया कि सभी आरोपियों के जिले में ही होने की सूचना मिल रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।