फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sent to prison for killing wife

हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल

Tue, 07 Feb 2017 09:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 07 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sent to prison for killing wife
demo pic - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव चिरूहली में युवक की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी हत्या का प्रयास कर चुकी थी मगर विफल रही। वहीं पुलिस दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि ग्राम चिरूहली निवासी निर्मल कुमार उर्फ लउआ की हत्या के  मामले में उसके भाई शिव रतन ने मृतक की दूसरी पत्नी रचना व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। हत्या के बाद से ही शक पत्नी पर जा रहा था। इधर मृतक के भाई की तहरीर पर जब रचना से पूछताछ की गयी तो उसने घटना स्वीकार की। रचना ने बताया कि उसने निर्मल की संपत्ति हथियाने के लिए अपने प्रेमी व उसके एक साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। महिला व उसके साथियों ने पहले भी कई बार निर्मल को मारने की योजना बनायी थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे। इस बार बहन के घर से लौटने पर निर्मल की हत्या में वह कामयाब हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि महिला ने लोकल के ही दो अन्य युवकों के नाम बताये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल ने हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों के नाम बताने से इंकार किया। बताया कि सभी आरोपियों के जिले में ही होने की सूचना मिल रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed