फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM bribe video of Steno Wary

एसडीएम के स्टेनो का रिश्वत लेते वीडियो वारयल

Thu, 03 Nov 2016 12:18 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 03 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
SDM bribe video of Steno Wary
पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत
एसडीएम कार्यालय में फाइल पर रिपोर्ट लगवाने के नाम पर ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एसडीएम की स्टेनो आवेदक से रुपये मांग रही हैं। उसमें सभी का हिस्सा भी बता रही हैं। वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। डीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर आतिशबाजी का लाइसेंस बनाने के लिए एक व्यक्ति ने आवेदन किया था। जिस पर एसडीएम की रिपोर्ट लगवाने के लिए ढाई हजार रुपये मांगे गए। इस पर उसने एसडीएम की स्टेनो पुष्पा यादव का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्टेनो पुष्पा यादव खुलेआम रुपया मांगती दिख रही हैं। वीडियो में पुष्पा बता रही हैं कि किस तरह से लाइसेंस रेन्यूवल में वह खेल कराती हैं। सभी विभागों में फाइलों पर रिपोर्ट लगवाने के नाम पर कितने रुपये लगते हैं। आवेदक ने यह वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में डीएम के. बालाजी ने बताया कि स्टेनो की पत्रावली तलब की गई है। स्टेनो पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


पहले भी विवादित रह चुकी हैं स्टेनो
स्टेनो पुष्पा यादव पहले भी कई विवादों में घिर चुकी हैं। दो साल पहले शिवपाल के निरीक्षण करने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी शिकायत की थी। उस समय पुष्पा को स्टेनो पद से हटा दिया गया। मगर राजनैतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त पुष्पा ने चंद महीनों में फिर से स्टेनो की कुर्सी हथिया ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनो के आगे एसडीएम भी लाचार
स्टेनो की कार्यशैली किसी से छिपी नही है। पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। तत्कालीन एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव भी लाचार दिख रहे थे। अब एसडीएम राजेंद्र कुमार भी स्टेनो की कार्यशैली से भलीभांति परिचित होने के बाद भी कार्रवाई का दम नही भर पाते।


डीएम के निर्देश पर होगी कार्रवाई
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने सफाई देते हुए कहा कि उनके यहां किसी काम में अगर कोई रुपया ले रहा है तो वह बहहुत ही गलत है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed