फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of murder recorded five months later

पांच माह बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report of murder recorded five months later
Demo Pic - फोटो : google
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मुरादगंज के निकट कोठी गांव में नौ नवंबर की देर शाम घर में युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को कतराती रही। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोठी गांव निवासी रामशंकर का बेटा सत्यभान(24) नौ नवंबर को घर में अकेला था। मां ज्ञानवती एक कार्यक्रम में पूड़ी बेलने गई थीं। देर शाम को परिजन लौटे तो घर के अंदर सत्यभान का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी।


पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव के अशोक कुमार, विमला पत्नी अशोक कुमार, भूरी व गोल्डी पुत्री अशोक कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed