फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Outdoor sleeping elderly man shot dead

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Feb 2017 11:37 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 06 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Outdoor sleeping elderly man shot dead
मृतक के घर के बाहर रोती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मउ कछपुरा में घर के बहार सो रहे अधेड़ की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ  हत्या की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। एसपी रामकिशोर ने घटना स्थल पर जाकर मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मउ कछपुरा निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद सोमवार की रात सोया था। उसके पिता दयाराम पुत्र चेतराम (55) घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे उसके घर पर उदयवीर पुत्र रामसनेही यादव निवासी खिदरपुर, ब्रजेंद्र नारायण पुत्र चेतराम निवासी कछपुरा, रामनरेश पुत्र लालाराम निवासी कछपुरा, संजय यादव पुत्र रामसनेही निवासी खिदरपुर आये। तीनों ने कहा कि आज नहीं छोडेंगे।
विज्ञापन


रामनरेश ने डराने के लिए हवाई फायर भी किया। तभी उदयवीर ने तमंचे से पिता दयाराम पर फायर कर दिया। गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर भी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसपी रामकिशोर भी पहुंचे। एसपी ने मौके पर लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के पुत्र की तहरीर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोनियों से पुरानी रंजिश है। इसके चलते उन्होंने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed