फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On the protest of looting was the murder of old man

लूटपाट के विरोध पर की गई थी वृद्धा की हत्या

Wed, 08 Aug 2018 11:56 PM IST
लूटपाट के विरोध पर की गई थी वृद्धा की हत्या
लूटपाट के विरोध पर की गई थी वृद्धा की हत्या Updated Wed, 08 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। लगभग बीस दिन पहले वृद्धा की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की टीम की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच हजार रुपये और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। युवक ने बताया कि उसने महिला की हत्या रुपयों के लालच और लूटपाट के विरोध में की थी। वह वृद्धा का रिश्ते में भतीजा लगता है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी आशा देवी पत्नी स्व. भगवानदास की 21 जुलाई को घर के अंदर मारपीट के बाद साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जेवर व नगदी लूट ली गई थी। आरोपी घर के अंदर के गेट पर ताला डाल गए थे। कोतवाली में मृतका के परिजन विनोद कुमार उर्फ बीटू की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस सर्विलांस टीम के प्रभारी मोहम्मद शाकिर की टीम की मदद से हत्यारोपी तक पहुंची। एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम बहुत परेशान रही।  सर्विलांस टीम की मदद से कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला की टीम ने मोहल्ला विधिचंद्र निवासी हर्षित उर्फ रिषभ गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। हर्षित गुप्ता ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से आशा देवी के घर गया हुआ था। आशा देवी ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, सात चांदी के सिक्के, एक चांदी की गाय व पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आशा देवी का मायका व हत्यारोपी की ननिहाल दोनों जालौन जिले में आटा के पास एक-दूसरे के पड़ोस में हैं। इससे हत्यारोपी मृतका को बुआ कहता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसने जितने जेवर लूटे थे, अधिकांश नकली थे। इसकी पुष्टि आरोपी को तब हुई जब वह जेवर लेकर होमगंज सराफा बाजार स्थित एक सराफ की दुकान पहुंचा। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो हकीकत सामने आई। पूछताछ के बाद सर्राफ को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट---
सर्विलांस सेल ने बरामद किए 13 मोबाइल
फोटो08एयूआरपी 24- शिकायत कर्ता को बरामद मोबाइल सौंपते सीओ सिटी सौदान सिंह
औरैया। सर्विलांस टीम ने जिले भर में दर्ज कराए गए मोबाइल चोरी के मामले में 13 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल बरामद किए। इनको बुधवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी आरके सक्सेना व सीओ सौदान सिंह ने संबंधितों को सौंप दिया। एएसपी व सीओ सिटी ने 13 मोबाइल सर्विलांस टीम की मदद से बरामद किए।  मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज कराने वालों में दिबियापुर निवासी सच्चेंद्र सिंह, फफूंद निवासी डा.एतमाद हसन, ककोर बुजुर्ग निवासी गगन प्रताप, लखनपुर औरैया निवासी विजय सिंह, एसपी कार्यालय कर्मी संजीव मिश्रा, मोहल्ला कुरैशियान निवासी शहजाद, राजपुर इलाहाबाद निवासी राकेश कुमार, कानपुर निवासी रिंकू सिंह, लोहिया नगर दिबियापुर निवासी चमन कुमार, पाता निवासी सचिन प्रताप सिंह, पीआरबी के सिपाही महेंद्र कुमार मौर्या, फफूंद थाने में तैनात कांस्टेबल मुलायम सिंह व शिव सिंह शामिल थे। अफसरों ने सर्विलांस प्रभारी मोहम्मद शाकिर, सर्विलांस सेल के मनीष कुमार, दीपक कुमार व मीडिया सेल के विजय कुमार की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed