फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married to the fire escape Ssuralijn

विवाहिता को फूंक ससुरालीजन फरार

Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Married to the fire escape Ssuralijn
कत्ल
कोतवाली क्षेत्र के हुकुमपुर डेरा बंजारन में शुक्रवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। बाद में शव को जला दिया। मृतका के पिता ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के अमर सिंह का पुरवा मौजा धनीराम निवासी सागर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसने अपनी पुत्री कुंती (25) की शादी छह साल पहले अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हुकुमपुर डेरा बंजारन निवासी जिलेदार के पुत्र महेश से की थी। शादी में उसने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद से ससुरालीजन दहेज में अतिरिक्त रकम की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री कुंती का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


10 दिन पूर्व भाई सुब्बा बहन कुंती को विदा कराने आया तो ससुरालियों ने मना कर दिया। इसके साथ ही बाइक व तीन सोने की चेन की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को कुंती की हत्या कर उसका शव जला दिया। जानकारी पर जब वह बंजारन डेरा पहुंचे तो ससुरालीजन मारपीट पर अमादा हो गए। इसी बीच हंगामा होने पर ससुरालीजन मौके से भाग निकले। मृतका के पिता ने पति महेश कुमार, सास शांति देवी, ननद बच्चा पुत्री जिलेदार , देवर कैलाश व छोटा पुत्र जिलेदार, पूर्व प्रधान कप्तान सिंह, और नेक सिंह के खिलाफ कोतवाली में दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed