{"_id":"5753214f4f1c1bd645108ab9","slug":"kidnapped-businessman-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख रुपये लेकर निकले व्यापारी का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा लाख रुपये लेकर निकले व्यापारी का अपहरण
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली में लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सवा लाख रुपया लेकर निकले एक लहसुन व्यापारी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। देर शाम तक व्यापारी वापस नही आया तब परिजनों को अपहरण की आशंका हुई। शनिवार दोपहर आक्रोशित व्यापारी व ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। व्यापारी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव कछपुरा गूरा निवासी जयनरायन पुत्र राजबहादुर ने बताया कि उसका भाई जय सिंह शाक्य लहसुन का व्यापार करता है। शुक्रवार को वह लहसुन लेकर मंडी समिति बेचने आया था। लहसुन बेचने के बाद उसके पास करीब सवा लाख रुपया था। जब वह घर के लिए चला मंडी समिति में उनका भतीजा सत्यपाल पुत्र हरनारायन निवाई उदई, बेला भी आ गया जिससे वह बात करने लगे। इतने में अशोक पुत्र बलवंत व गिरीश पुत्र श्रीकृष्ण निवासी चपोरा अपने पांच साथियों के साथ आए और जयसिंह को बाइक पर बिठा कर ले गए।
इस दौरान उसके भतीजे ने उनके लौटने का काफी देर तक इंतजार किया। जब वह वापस नही आये तो उसने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। रात भर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नही चला। इससे लग रहा कि उनके भाई का अपहरण किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीण व परिजन कोतवाली आए। पुलिस ने व्यापारी भाई की तहरीर पर रिपोर्टज्ञ दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी गई है।