फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent's death by falling into open drain

खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत

Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत
खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Innocent's death by falling into open drain
- मासूम अंशु फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के आंबेडकर नगर में रविवार की शाम सड़क किनारे खुले नाले में गिरकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। वह पिता के साथ घूमने निकला था, रास्ते में पिता से पीछे रह गया। पिता खोजते हुए पहुंचा तो बच्चे का शव नाले में उतराता मिला। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद नाले में पटिया नहीं रखवाई जा रहीं।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी भीम सिंह मजदूरी करते हैं। रक्षाबंधन की शाम करीब सात बजे वह मोहल्ले में ही एक दोस्त के घर मिलने के लिए निकले। चार साल के बेटे अंशु के जिद करने पर उन्होंने उसे भी अपने साथ ले लिया। रास्ते में पिता और पुत्र में कुछ दूरी हो गई। भीम सिंह आगे निकल गए और पीछे चल रहा अंशु नाले में गिर गया। भीम सिंह जब अपने दोस्त के घर पहुंच गए तब देखा कि बेटा नदारद है। उन्होंने खोजबीन शुरू की। शक होने पर उन्होंने सड़क किनारे खुले गहरे नाले में झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाले में अंशु उतरा रहा था। आननफानन अंशु को बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। घटने के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले भी एक बच्चे की मौत
इस दुखद हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। उनका कहना है नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है कि नालों के ऊपर पटिया रखवाई जाएं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। 5 जुलाई को शादी समारोह में आए मैनपुरी के मुकेश की एक साल की बच्ची सीतू की भी इसी नाले में गिर कर मौत हुई थी। उस हादसे से सबक लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन जाग गया होता तो मासूम अंशु की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed