फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   husband murder with Lover

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Mon, 06 Feb 2017 11:34 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 06 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
husband murder with Lover
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पूछतांछ करते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहली में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई ने तहरीर में मृतक की पत्नी पर उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह इटावा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चिरूहली के पास लोगों ने एक शव पड़ा देखा। उसका चेहरा ईंटों से कुचला हुआ था। पास में खून से सनीं ईंटे थीं। कपड़ों से युवक की पहचान के बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। मृतक की पहचान निर्मल कुमार उर्फ ललऊआ (40) पुत्र छोटेलाल के रुप में हुई। सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने पर एएसपी पंकज मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक निर्मल कुमार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत थी। उसके पास तीन बीघा जमीन हैं। वह बड़ा पशुपालक है। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि मृतक ने तीन माह पहले रचना से शादी की थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। करीब 20 दिनों बाद रविवार को घर लौटे निर्मल का रचना से झगड़ा हुआ था। मृतक के भाई शिव रतन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी रचना ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर निर्मल की हत्या की है। उसकी नजर निर्मल की दौलत व जमीन पर है। कोतवाली सुधाकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। रचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का चल रहा था इलाज
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि मृतक निर्मल अस्वस्थ चल रहा था। वह अपना इलाज बहन सुदामा निवासी खलरा थाना अछल्दा के घर रहकर करा रहा था। पिछले 20 दिनों से वह वहीं पर था। रविवार को गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed