{"_id":"58d4191d4f1c1ba06e1a3a17","slug":"father-and-step-mother-accused-of-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिता व सौतेली मां पर लूट का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता व सौतेली मां पर लूट का आरोप
औरैया
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में 11 माह पहले बेटी ने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ित कर चेन छीनने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने न्यायालय के माध्यम से पिता व सौतेली मां पर मामला दर्ज कराया है। हालांकि कोतवाली पुलिस इसे मारपीट का मामला मान रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला चैन सुख बिरिया निवासी कंचन कुमारी पुत्री हरनाथ बाबू ने 2 अप्रैल 2016 को पुलिस से माता- पिता पर मारपीट करने, खींचकर गाड़ी में बैठाने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के अलावा सोने की चेन छीनने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
इस पर पीड़िता ने न्यायालय में मामला दायर किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवती के पिता हरनाथ बाबू पुत्र नाथूराम व मां विनीता देवी पत्नी हरनाथ बाबू निवासी साम्हों पुड़िया थाना भरथना जिला इटावा, जय प्रकाश निवासी ककरिया थाना अजीतमल व दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि वादिनी अपने माता-पिता के साथ न रहकर अलग रहती है। माता-पिता व पुत्री के बीच मारपीट का मामला है।
विज्ञापन
मां-पिता ने अलग शादी कर लीं
इस मामले में पीड़िता किरन एडवोकेट ने बताया कि माता-पिता ने उसे बचपन में ही छोड़ कर अलग-अलग शादी कर लीं। तब से वह नाना-नानी के साथ नगला चैनसुख में रह रही थी। कुछ दिनों से वह जिला प्रशासन की ओर से दी गई कखावतू स्थित कांशीराम कालोनी में रह रही है। पिता, सौतेली मां व सौतेले भाई ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। कुछ लोगों के आ जाने पर वह बच सकी। इस संबंध में एसपी व कोतवाली में मामला दर्ज करने को तहरीर दी थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली।