फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to family dispute, woman got burnt

पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने आग लगा जान दी

Sun, 09 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 09 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to family dispute, woman got burnt
dead body
सहायल थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार कुशवाहा की पत्नी ने आपसी विवाद के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर मृतक का भाई मौके पर पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कन्नौज निवासी रिंकी (26) की शादी 2012 में सहायल निवासी पवन कुमार कुशवाहा के साथ हुई थी। रविवार को रिंकी का अपने पति से कुछ विवाद हो गया। इस पर रिंकी ने घर के कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग में जल रही रिंकी को कंबल डालकर बचाया। इस दौरान गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला के ससुरालीजन उसे लेकर कानपुर को निकले लेकिन रास्ते में ही रिंकी ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मोहल्ले के लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। जिस पर मृतका का भाई ब्रजेंद्र मौके पर पहुंच गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी है। घटना के पीछे कारण क्या हैं इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है। लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed