फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dhaba owner's bike rob three arrested

ढाबा मालिक की बाइक लूटने में तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 12:33 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 27 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner's bike rob three arrested
लूट
 थाना फफूंद पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दस दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माखनपुर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पकड़ लिया। इन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक पर इटावा व मैनपुरी में लूट व गैंगेस्टर के  मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


16 जून को माखनपुर के पास ढाबा मालिक की बाइक तीन बदमाशों ने लूट ली थी। तब से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।  मुरादगंज तिराहे के पास कर्रई रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को रोका। कड़ाई से पूछताछ में  इन्होंने लूट की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूरज दोहरे,  यादवेंद्र उर्फ टिंकू दोहरे, अमन कुमार  को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की  बाइक व एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि इन तीनों आरोपियों में सूरज दोहरे गैंग लीडर है। उस पर  इटावा व मैनपुरी में लूट व गैंगेस्टर के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed