{"_id":"469dce04bf701a4372671ffde98cbd5b","slug":"deserted-house-flown-jewelery-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से चोरों ने उड़ाए जेवरात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से चोरों ने उड़ाए जेवरात
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर स्थित एक सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय पीड़ित अपने बच्चों से मिलने के लिए गांव गया था।
विजय कुमार गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी के सामने अंबेडकर नगर के अनुसार उसकी पत्नी की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। उसके बच्चे दिवरी गांव में रहते हैं। जबकि वह दिबियापुर में रहता है। सोमवार को वह अपने बच्चों से मिलने के लिए गांव गया था। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।
इसपर वह लौटकर घर आया। यहां की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया कि मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी सेफों का ताला तोड़ा और 40 हजार रुपए नकद पार कर दिए। साथ ही सेफ में रखा सोने का हार, सोने की 2 अंगूठी, चांदी की तोड़ियां, सोने की जंजीर आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेता अरविंद पोरवाल एवं अजय कुमार शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर लेंगे।