फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CRPF personnel from the house stealing millions

सीआरपीएफ जवान के घर से लाखों की चोरी

Fri, 22 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 22 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel from the house stealing millions
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
फफूंद कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने  सीआरपीएफ के जवान के घर से नगदी व लाखों रुपये के जेवर पार कर  दिए। वारदात के समय परिवार के लोग सो रहे थे। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला ऊंचाटीला निवासी लालता प्रसाद के पुत्र शंभू दयाल राजपूत के घर बुधवार की रात्रि अज्ञात चोर बगल के मकान की छत से चढ़कर घर तक पहुंच गए। छत पर  लालता प्रसाद का लड़का सो रहा था। वहीं चारपाई पर उसके कपडे़ रखे थे। इसमें से चोर 2500 रुपये निक ाल ले गए। इसके बाद चोर सीढ़ियों के रास्ते मकान में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


चोरों ने कमरे में रखा सूटकेस व बक्सा खोलकर सोने की तीन जंजीर, 10 अंगूठी, आठ जोड़ी पायल, दो हाफ  कंधनी, दो फु ल कंधनी, तीन मंगल सूत्र के अलावा 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।  सुबह  कमरे में सामान बिखरा देख कर परिवार के सदस्यों के  होश उड़ गए। शंभू दयाल राजपूत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सैनिक के पद पर राजस्थान में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed