{"_id":"581240684f1c1b6c1ebc1e7c","slug":"consumers-were-missing-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को नदारद मिले अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपभोक्ताओं को नदारद मिले अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जानकारी करते इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चिटफंड कंपनी कार्यालय पर गुरुवार को भुगतान पाने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को दूसरे दिन अधिकारी नदारद मिले। इस पर यह हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर व एसएसआई ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया।
कानपुर रोड स्थित चिटफंड कंपनी केबीसीएल के कार्यालय पर गुरुवार को भी उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। बुधवार को हंगामे के बाद कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को भुगतान देने का आश्वासन दिया था। उपभोक्ताओं के पहुंचने पर कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कंपनी से अपना ही रुपया पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आर्थिक तंगी के चलते त्योहार फीका हो गया है। कोतवाली के इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व एसएसआई रतन सिंह ने कंपनी के अधिकारियों से फोन पर बात करने का प्रयास किया। इनका संपर्क नहीं हो पाया। इन्होंने उपभोक्ताओं को अधिकारियों से बात करने की सलाह दी है।