फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CO daughter's daughter hanged in trap at the in-laws house

सीओ की बेटी का ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 21 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 21 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
CO daughter's daughter hanged in trap at the in-laws house
रानी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की बेटी का शव मंगलवार को फंदे पर लटकता मिला। पति भारतीय नौसेना में कार्यरत है। पांच माह पहले ही शादी हुई थी। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। आरोप है कि दहेज में दस लाख रुपये और स्कार्पियो नहीं देने पर ससुरालियों ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता ने पति, देवर व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अछल्दा कस्बे के ब्लॉक चौराहा निवासी शिक्षक पद्म सिंह का बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू भारतीय नौसेना में पश्चिम बंगाल में तैनात है। उसकी शादी अजीतमल थाने के शाला बडेरा गांव के लखपति सिंह यादव की पुत्री पिंकी उर्फ रानी से बीते 22 जून को हुई थी।
विज्ञापन


लखपति सिंह इन दिनों झांसी पीएसी में सीओ पद पर तैनात हैं। चार दिन पहले ही जितेंद्र छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार सुबह पिंकी के परिजनों को पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराली घर में ताला बंद कर भाग चुके थे। पुलिस कमरे में गई तो पिंकी का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने बताया कि तीन दिन पहले ही पिंकी से बात हुई थी। ससुराल वाले दस लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिंकी के पति जितेंद्र उर्फ जीतू, ससुर पद्म सिंह, देवर अमित उर्फ चीकू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अखिलेश राजन ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर तथ्य जुटाए हैं। गले में रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed