{"_id":"5910c1014f1c1b3b54852088","slug":"break-the-lock-of-the-gate-of-the-house-stole-cash-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के गेट का ताला तोड़ नगदी-जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के गेट का ताला तोड़ नगदी-जेवर चुराए
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 09 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान दिखाता गृहस्वामी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के किशनी रोड पर रविवार रात बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर-नगदी सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर लिया। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी की ओर से घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर के किशनी रोड पर पब्लिक इंटर कालेज के गेेट के समीप निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व. विनय कुमार के बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घटना का अंजाम दिया। घटना के वक्त मकान मालिक परिवार सहित अपने पिता के निधन में शामिल होने गांव गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने मैन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर के कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया।
अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये सहित करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों की नजर घर के मैन गेट पर पड़ी तो ताला टूटा हुआ देखा। इस पर लोगों ने फोन से तुरंत गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।