फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider robbers looted couple

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा

Wed, 03 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider robbers looted couple
जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडपुर के पास बाइक पर सवार दंपति को दो बाइकों पर सवार तीन लुटेरों ने रोक लिया। इन्होंने दंपति से नगदी-जेवर लूट लिए। रास्ते से गुजर रहे सेना के जवान ने एक बदमाश को दबोच लिया। दो बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस एक बदमाश को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने कोतवाली में तहरीर दी है।  कन्नौज के हसेरन निवासी सिंपल अपने पति अनिल कुमार के साथ बाइक से मायके पंडपुर जा रही थीं। पंडपुर के पास ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति को रोक लिया। यह मारपीट करने लगे। इसके बाद तीनों ने सिंपल से पर्स छीन लिया। सिंपल के अनुसार पर्स में मंगलसूत्र और दो हजार रुपये थे।
विज्ञापन


उसी दौरान छुट्टी से घर जा रहे सेना के एक जवान ने बदमाशों को ललकारा। दो बदमाश महिला से पर्स लेकर फ रार हो गए। एक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रांशू निवासी साहूपुर बताया। दंपति ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है । पुलिस पकड़े गए आरोपी को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed