{"_id":"582dfd424f1c1b6136900b4d","slug":"adhed-ko-golee-maaree","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को गोली मारी
औरैया
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थानाक्षेत्र के गांव घासीपुर्वा में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की शाम कुछ लोगों ने अधेड़ को गाली गलौज का विरोध करने पर गोली मार दी। गोली अधेड़ के हाथ में लगी। फायर की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग दौड़ेे। इस पर आरोपी भाग गये। घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घासीपुर्वा निवासी केशव कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता रामसेवक घर आ रहे थे। गांव के बाहर गांव के ही पुष्पराज, भूरे सिंह, जितेंद्र कुमार व राघवेंद्र ने उन्हें घेर लिया। यह पुरानी रंजिश में गाली देने लगे। पिता के विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बाद में तमंचे से गोली मार दी। गोली पिता के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। इस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।