फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of flirting with the beating death

छेड़खानी के आरोपी की पिटाई से मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:26 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 11 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of flirting with the beating death
हरियाणा के पानीपत में युवक को गोली मारी, मृतक के भाई ने हत्यारे को मारा - फोटो : अमर उजाला
कथित प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे युवक को प्रेमिका के मायके पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। जानकारी होने पर प्रेमी के परिजनों ने उसे सीएचसी अछल्दा पर भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में युवती के भाई ने मृतक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के नगला विधि गढ़वाना निवासी सुखवीर सिंह (25) पुत्र नेम सिंह शादीशुदा कथित प्रेमिका कुसमा देवी से मिलने उसे गांव नगला खगा पहुंच गया। इस पर युवती के मायके वालों ने उसका विरोध किया। जिस पर मायके वालों से कहा सुनी होने लगी। परिजनों ने युवक को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर महिला के ससुराली भी भरथना से आ गए। इसकी जानकारी जब घायल युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुखवीर सिंह को गंभीर हालत में सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख आवश्यक दवाई देने के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में युवक के भाई राजीव ने बताया कि सैफई में उपचार के दौरान सुखवीर की मौत हो गई है। इससे पहले युवती के भाई रामबहादुर पुत्र रामस्वरूप ने थाना पुलिस ने बहन के साथ छेड़खानी में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिजनों की ओर से थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित युवती के भाई महेंद्र की ओर से मृतक के खिलाफ बहन से छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि युवक को बहन से मिलने से मना करने पर मृतक ने युवती के भाई महेंद्र के सिर पर तमंचे की बट से वार करके घायल कर दिया था। युवक सुखवीर की मौत के बाद उनके परिवारीजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed