फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of burning fire on Devar

देवर पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

Sun, 23 Apr 2017 12:15 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 23 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of burning fire on Devar
एसपी के पास प्रार्थना पत्र देने जाती रेखा देवी। - फोटो : अमर उजाला
फफूंद थानाक्षेत्र के ग्राम करही निवासिनी रेखा देवी पत्नी बंटू जाटव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति बीमार रहता है। गरीबी की हालत में उसके पास पति का उपचार कराने के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को खाना बनाते समय देवर ने उसे जलाने का प्रयास किया। इससे उसकी साड़ी जल गई। चेहरा भी झुलस गया। पीड़िता ने बताया कि उसने यूपी 100 को घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर को पकड़ लिया और थाने ले गई। लेकिन थाना पुलिस ने सांठगांठ कर बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। बताया कि थाने से छूटने के बाद उसने व सास ने घर पर ताला बंद कर उसे भोजन नहीं बनाने दिया। बिस्तर और चारपाई तक नहीं दिया। उसके चार छोटे बच्चे हैं। ऐसे में वह बच्चों को लेकर कहां जाए। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed