फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पीएसी की निगरानी में वकीलों का आंदोलन जारी

पीएसी की निगरानी में वकीलों का आंदोलन जारी

Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीएसी की निगरानी में वकीलों का आंदोलन जारी
माधौगढ़। तहसील परिसर में सोमवार को वकीलों और एसडीएम मनोज कुमार के गार्ड के बीच हाथापाई के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। होमगार्ड नीतपाल सिंह की ओर से बार संघ के पदाधिकारियों समेत पांच वकीलों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं बार संघ अध्यक्ष जितवार सिंह की ओर से होमगार्ड के खिलाफ बंदूक तानने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राम सहाय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वकीलों का एसडीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें 26 अक्तूबर से तहसील परिसर में अधिवक्ता एसडीएम और तहसीलदार के दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को नारेबाजी के दौरान एसडीएम के सुरक्षा में लगे होमगार्ड नीतपाल की वकीलों से हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई थी। जिस पर गार्ड ने वकीलों पर बंदूक तान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में होमगार्ड ने अधिवक्ता जितवार सिंह संघ अध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री, काली प्रसाद राठौर, राधेश्याम राठौर, राघवेंद्र व्यास के खिलाफ लूट, मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वही बार संघ अध्यक्ष ने भी होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस घटना के बाद एसडीएम और वकीलों का टकराव और भी बढ़ गया है। जिस कारण मंगलवार को प्रशासन ने तहसील परिसर में पीएसी लगा दी है। अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है।


वकीलों की आपसी गुटबाजी भी बढ़ी
एसडीएम, अधिवक्ताओं की रार के बीच अब बार संघ भी सख्त हो गया है। माधौगढ़ बार संघ अध्यक्ष जितवार सिंह ने चार अधिवक्ताओं को एसडीएमए, तहसीलदार के न्यायालयों में न्यायिक कार्य करने पर नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। कहा गया है कि जवाब न देने पर बार संघ से उन अधिवक्ताओं को हटाया भी जाया जा सकता है। जिससे अधिवक्ताओं के खेमे में भी हड़कंप मच हुआ है।

बंदूक तानने की घटना के बाद गार्ड और वकीलों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed