{"_id":"5a9d854f4f1c1b8e238bbf8b","slug":"81520272719-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े सजायाफ्ता कैदी पर 15 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगोड़े सजायाफ्ता कैदी पर 15 हजार का इनाम
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। तीन दिन पूर्व पेशी से फरार हुए सजायाफ्ता कैदी का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अब तक उसके कई ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी अमरेंद्र सिंह ने फरार कैदी की सटीक सूचना देने वाले को 15 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। एसपी का कहना है कि सूचना देने वाले का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।
बता दें कि शहर कोतवाली के ग्राम चकजगदेवपुर निवासी देवेन्द्र यादव पुत्र करन सिंह यादव को हत्या के मामले में 13 जून को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस पर और भी कई मामले विचाराधीन है। वह उरई जेल मे अपनी सजा काट रहा था। बुधवार को उसकी गैंगस्टर कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान देवेंद्र पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था।
तभी से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की तीन टीमें भी देवेंद्र की तलाश में लगाई गई हैं। आसपास के जनपदों के थानों में भी सजायाफ्ता की तस्वीरें भेजी गई है। स्टेशन और बस अड्डों पर उसकी लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो कैदी के रिकार्ड से उसके नाते रिश्तेदारों का भी पता कर दबिश दी जा रही है लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस पर एसपी ने सूचना देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ सुराग हाथ मेें आए हैं और पुलिस की एक टीम भी करीब के एक जनपद तक गई है, हो सकता है कि जल्द ही देवेंद्र पकड़ा भी जाए।
तीन दिन पूर्व गैंगस्टर की पेशी के दौरान हो गया था फरार
अमर उजाला ब्यूरो