{"_id":"5b26a9c04f1c1b8c278b6473","slug":"71529260480-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, लूट का आरोप
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, लूट का आरोप
- छह मई की देर रात की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो लोगों पर छेड़छाड़ व लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरोपी जबरन उसके घर में घुस गए। इन लोगों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। घटना के एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए महिला ने बताया कि छह मई की रात वह घर में अकेली थी। उसके परिवार के लोग घर के पास एक स्थान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भजन कीर्तन सुनने गए थे। बताया कि उसके घर में अकेली होने की जानकारी गांव पृथ्वीपुर डेरा-बिलावा निवासी अरविंद कुमार व धर्मेंद्र सिंह पुत्र कलेक्टर सिंह को हो गई। मौका पाकर वे जबरन उसके घर में घुस आये। दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान मंगलसूत्र व अन्य जेवर लूट लिये। महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवार वालों के आने के बाद उसने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। महिला ने बताया कि उसने आला अधिकारियों से भी फरियाद की। लेकिन सुनवाई न होने पर उसने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवकों व घटना के दौरान रखवाली करने वाले कलेक्टर सिंह पुत्र स्व. मेघसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।