फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मोबाइल पर लाटरी का झांसा देकर 30 हजार उड़ाए

मोबाइल पर लाटरी का झांसा देकर 30 हजार उड़ाए

Wed, 10 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर लाटरी का झांसा देकर 30 हजार उड़ाए
कदौरा। टप्पेबाजों ने मोबाइल फोन पर लाखों की लाटरी लगने का झांसा देकर युवक से 30 हजार रुपये झटक लिए। जब युवक को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब उसने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी निवासी विजय पाल ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल नंबर में बीती 28 सितंबर को कॉल आई कि उसकी तीन लाख 51 हजार की लाटरी एक मोबाइल कंपनी के लकी ड्रा में लगी है। लाटरी का पैसा प्राप्त करने के लिए उसे जरूरी कागज बनवाने होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक लाख रुपये खाते में डाल कर लखनऊ आना पड़ेगा। लालच में आकर विजय ने 29 सितंबर को फोन पर टप्पेबाज की ओर से दिए गए खाता नंबर में 12,750 रुपये डाल दिए। जिस पर दोबारा फोन आया कि और रुपये डालो वरना तुम्हारी लॉटरी का पैसा नही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपनी मां श्यामा के खाते से 3 अक्तूबर को 17,500 रुपये निकालकर और डाल दिए और लखनऊ आने के लिए पूछा जिस पर कॉल करने वाले ने 70 हजार रुपये और डालने के लिए कहा। यह सुनकर विजय को कुछ संदेह हुआ तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद से उक्त नंबर भी स्विच आफ बताने लगा। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस का कहना है कि नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed