फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नशे में धुत युवकों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़, डॉक्टर को पीटा

नशे में धुत युवकों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़, डॉक्टर को पीटा

Sat, 16 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने इमरजेंसी में की तोड़फोड़, डॉक्टर को पीटा
उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी। रोकने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वह लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को तो पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर युवक को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


शहर के राजमार्ग पर स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार रात करीब 10 बजे दो युवक इलाज कराने आए थे। उस वक्त इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अमित मिश्रा किसी अन्य मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी बीच वह दोनों जल्दी इलाज करने को कहकर इमरजेंसी में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने उन दोनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने स्टाफ के साथ हाथापाई कर इमरजेंसी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देखकर डॉक्टर अमित मिश्रा उन्हें रोकने के लिए बीच बचाव करने लगे, लेकिन वह लोग बेकाबू हो गए और उन दोनों ने डॉक्टर के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देखकर इमरजेंसी के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जीप इमरजेंसी के बाहर रुकते ही वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने उनमें से एक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी वहां से बचकर भाग निकला। वह दोनों बुरी तरह शराब के नशे में धुत थे।


पकड़े गए युवक ने अपना नाम जितेंद्र यादव निवासी डकोर बताया है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस उसके साथी की तलाश में लगी हुई है।

इलाज में देरी होने पर करने लगे हंगामा, रोकने पर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed