{"_id":"5a9ed9854f1c1bf07b8bae3b","slug":"51520359813-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर तीन परिवारों में चली लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर तीन परिवारों में चली लाठियां
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। चुर्खी कस्बे में शराब के नशे में धुत युवकों के डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें तीन परिवार आमने-सामने आ गए। इनके बीच चलीं लाठियों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं तीनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने करीब 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चुर्खी कस्बे के रहने वाले भगत सिंह के घर सोमवार की रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और डीजे पर डांस करने लगे। यहां पर अन्य युवकों उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वह एक दूसरे पर टूट पड़े।
मामला इतना बढ़ा कि तीन परिवार लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इन तीनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। लाठियां जब चली तो कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों में मामला बढ़ता देखकर पुलिस को सूचित कर दिया। जानकारी पर कुछ ही देर में थाने से फोर्स वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। सुबह तीनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर तीनों पक्षों के राम सिंह पुत्र देव सिंह, जयप्रकाश पुत्र रमेश, अमोल पुत्र कन्हाई, राजी पुत्र सोहनलाल, सोहनलाल पुत्र राजी, युवराज सिंह पुत्र राम सिंह, भगवानदीन और रमेश पुत्र रघुनाथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
-चुर्खी कस्बे में शादी समारोह में हुआ विवाद
-पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो