{"_id":"59ce93ce4f1c1bf2538b4f8d","slug":"51506710478-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने वाले तीन लुटेरे दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों को लूटने वाले तीन लुटेरे दबोचे
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
उरई। डकोर में एक के बाद एक दो राहगीरों को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसपी अमरेंद्र सिंह व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। लुटेरों के पास से लूटी गई बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। लुटेरों के तीन साथी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार निवासी मलखान राजपूत पुत्र वीरेंद्र राजपूत मंगलवार की देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था। डकोर से कहटा जैसारी कला मार्ग पर बदमाशों ने मलखान को मारपीट कर जेब में पड़े चार हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया व उसकी बाइक छीन कर भाग गए।
बीस मिनट के अंदर इन्हीं बदमाशों ने बाइक से आ रहे प्रकाश पुत्र रामचरन निवासी ग्राम सिमरी थाना कोटरा को रोककर पीटा और एक हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मलखान की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार देर शाम डकोर पुलिस को मुखबिर से लुटेरों की लोकेशन मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार जैसारी कला ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों की पहचान विनोद पुत्र हरीमोहन कोरी और सोनू पुत्र हरीशंकर कोरी निवासीगण ग्राम जैसारीकला थाना डकोर व विपिन पुत्र बिलखू उर्फ महिल पाल यादव निवासी ग्राम खरका वरौली थाना डकोर के रूप में हुई।
पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा व कारतूस के अलावा विनोद व सोनू से लूटी बाइक बरामद कर ली है। इस दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार रहे। वहीं लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में डकोर थानाध्यक्ष रामराज शुक्ला, एसआई रामलाल सोनकर, कांस्टेबल विकास शर्मा, गंगासागर मिश्रा व लवकुश सिंह शामिल रहे।
-26 सितंबर की रात ग्राम जैसारी कला के पास की थी लूट
-एसपी व एएसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
-लूटी गई बाइक समेत तमंचा व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो