फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अवैध खनन की सूचना पर अधिकारियों का छापा, ट्रैक्टर छोड़कर भागे

अवैध खनन की सूचना पर अधिकारियों का छापा, ट्रैक्टर छोड़कर भागे

Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर अधिकारियों का छापा, ट्रैक्टर छोड़कर भागे
दिबियापुर (औरैया)। अवैध खनन की सूचना मिलने पर रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फोर्स के साथ बूड़ादाना गांव में छापा मारा। पुलिस को देख चालक दो ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को थाने ले आई और लावारिस में दाखिल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी।
विज्ञापन



बूड़ादाना गांव में रविवार को ग्राम समाज की पौधरोपण के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा था, मौके पर दो ट्रैक्टर खड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी बड़े अफसरों को दी। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यौदान सिंह व थाना निरीक्षक बलिराज शाही मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक भाग गए। पुलिस ट्रैक्टरों को थाने ले आई है। अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टरों को लावारिस में दाखिल कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि खनन विभाग को सूचना दे गई है। रिपोर्ट भेजी जा रही है, बाद में कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाने पहुंचे बूड़ादाना गांव के प्रधान के पति ने सीओ सिटी को बताया कि मिट्टी को गांव में बिखरी इंटरलाकिंग के किनारे डाला जा रहा था।
विज्ञापन



सीओ सिटी ने मौके पर लेखपाल को भी बुलाया। जगह के बारे में जांच पड़ताल की, जिसमें लेखपाल ने बताया कि यह जगह सरकारी व पौधरोपण के लिए सुरक्षित है। उधर, सूचना मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी भी थाने में पहुंच गए, लेकिन सीओ से बात करने के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बूड़ादाना गांव में सरकारी पौधरोपण की जमीन पर हो रहा था खनन
-पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़कर भागे चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed