{"_id":"5c32469dbdec2257171e8d0f","slug":"181546798749-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाली के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से फिर हुई खाकी शर्मशार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर कोतवाली के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से फिर हुई खाकी शर्मशार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खाकी पर एक के बाद एक लग रहे दाग से पुलिस की साख गिर रही है। रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी एफआईआर की कॉपी देने के नाम पर वसूली करते दिखाई दे रहा है। एसपी ने इसकी जांच के आदेश जारी किए हैं।
पिछले एक माह में जिला पुलिस के सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हुए। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें एफआईआर कापी लेने पहुंचे पीड़ित से पुलिस कर्मी रुपये लेकर जेब में रखते दिखाया गया है। इससे पहले भी दो वीडियो जारी हो चुके हैं। इसमें बिधूना थाना क्षेत्र के कसबा रुरुगंज में एक एसआई पर आरोपी को प्रकरण से बाहर निकालने के लिए रुपये लेते व चौकी में शराब पीते दिखाई दे रहे थे।
उसके बाद बेला थाना में तैनात एसआई द्वारा पीड़ित से मामला दबाने के नाम पर पच्चीस हजार रुपये मांगने के बाद बीस हजार में सौदा तय करने का जोर दिए जाता वीडियो वायरल हुआ था। ये मामले ठंडे भी नहीं हो पाए थे कि सदर कोतवाली के वायरल वीडियो ने महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इस संबंध में एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-इससे पहले भी जिला पुलिस के दो वीडियो हो चुके हैं वायरल
अमर उजाला ब्यूरो